Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
1 Nov 2025 · 1 min read

#पर्व_उत्सव

#पर्व_उत्सव
आज उठेंगे देव, कल से बजेंगे गाजे बाजे।
तिथि भ्रम व मत मतांतर के बीच देवउठान एकादशी आज भी कल भी। उदया तिथि की मान्यता के अनुसार आज मनुहार कर जगाए जाएंगे देवगण। शादी विवाह सहित मांगलिक कार्यक्रमों का नया सत्र कल 02 नवंबर से। आज होगी आस्था पर्व की आतिशबाजी तो कल से गूंजेंगे बैंड बाजे और होंगे मांगलिक कार्यक्रमों के धूमधड़ाके।
इस वर्ष शुभ आयोजनों के लिए कुल 17 मुहूर्त तय। आगत बचे 2026 में फरवरी माह से आरंभ होंगा शुभ विवाहों का अगला क्रम। अगली देव शयनी एकादशी से पूर्व वर्ष भर के लिए कुल 59 मुहूर्त निर्धारित। सभी को मंगलकामनाएं।
प्रणय प्रभात

Loading...