छोड़ो भी यह मंदिर - मस्जिद का मसला ,
छोड़ो भी यह मंदिर – मस्जिद का मसला ,
राष्ट्रीय हित में कोई बीच का रास्ता अपनाओ ।
जो देशभक्ति और इंसानियत की तालीम दे ,
ऐसा विद्यालय देश के हर कोने में खुलवाओ ।
दूर कर दे जो अंधेरे आपसी दिलों के , जनाब !
एकता के आसमान में ऐसा चमकता सूरज उगाओ।