बल्लभ भाई पटेल
बल्लभ भाई पटेल
कहलाते जग में जो, लौह पुरुष महान, भारती के वो सपूत, बल्लभ पटेल थे।
थे इरादों के अटल, प्रशासक भी प्रबल, ज्ञान जिनमें अकूत, बल्लभ पटेल थे।
देशी रियासतें जोड़, बनाया ये गणराज्य, एकता का लिए सूत, बल्लभ पटेल थे।
पारदर्शिता से पूर्ण, प्रतिबद्धता स्वरूप,शांति शुचिता के दूत , बल्लभ पटेल थे।
डॉ अर्चना गुप्ता