Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2025 · 1 min read

सरदार पटेल जी की 150वी जयंती पर

होते अगर आज सरदार पटेल,
राजनीति मे न होते इतने खेल।
भ्र्ष्टाचारी सब होते अंदर ही जेल,
मिलती न उनको कभी भी बेल।।

होते अगर आज सरदार पटेल,
सारे जजों पर पड़ जाती नकेल।
पेशकार कभी भी रिश्वत न लेता,
उसको भी हों जाती तुरन्त जेल।।

अगर आज सरदार पटेल जीवित होते,
भारत मे इतने राजनैतिक दल न होते।
भारत माता की जय जय सब ही करते,
सब लोग भी बंदे मातरम ही कहते।।

अगर आज सरदार पटेल होते,
भारत का बंटवारा कभी न होने देते।
पाक भी भारत का हिस्सा होता,
भारत एक आर्यव्रत देश होता।।

अगर आज सरदार पटेल होते,
हम भारतवासी विश्व गुरु होते।
ट्रम्प कभी भी मनमानी न करता,
वह भी दण्डवत प्रणाम करता।।

अगर आज सरदार पटेल होते,
सारे हिन्दू ही एक जुट हों जाते।
जातिवाद क्षेत्रवाद भी मिट जाता,
भारत एक हिन्दूराष्ट्र बन जाता।।

अगर आज पटेल जीवित होते,
भारत की काया पलट कर देते।
संसद मे कभी भी हँगामे न होते
संसद को सुचारु रूप चलने देते।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...