Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
31 Oct 2025 · 1 min read

#मुक्तक_सह_मंतव्य...

#मुक्तक_सह_मंतव्य…
विश्व की सर्वोच्च प्रतिमा।
(प्रणय प्रभात)
“पार्श्व जाकर अस्त होगा भास्कर,
दृष्टि से होगा उदित यह आन है।
अरुणिमा वंदन करेगी नित्य प्रति,
आपकी दृढ़ता का ये सम्मान है।।”
संसार की सबसे ऊंची प्रतिमा को देख कर जागे भाव। पृष्ठ भाग अर्थात सूर्योदय की ओर मुख व पार्श्व भाग में अस्त होता सूर्य। क्या जन्म नहीं देता एक शाश्वत धारणा को? आप भी कीजिएगा चिंतन। मैने तो कर दिया काव्यमय वंदन। कृतज्ञ व कृतकृत्य भाव से।।
संपादक
न्यूज़&व्यूज
श्योपुर (मप्र)

Loading...