- तेरा ना आना -
– तेरा ना आना –
में मंदिर में करता हु तुम्हारा इंतजार ,
ईश्वर से करता हु तुझसे मिलने की अरदास,
तेरी और मेरी प्रेम कहानी को अमर कर जाना,
दिल से दिल को मिलाना,
ख्वाब तेरे सजाना,
धड़कन में तेरे बस जाना,
आंखों में तेरी मेरे लिए प्यार को देख जाना,
दिल रहता है बेचैन तब तक,
जब तक तेरा दीदार आंखों को न हो जाना,
मंदिर भले ही तुम जाओ मंदिर भले में खुद जाऊ,
पर कभी तो मन के मंदिर की सुन जाना,
करता हु में तेरा मंदिर में इंतजार ,
पर तेरा मंदिर न आना,
✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान