Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Oct 2025 · 1 min read

*भगवान धन्वंतरि*

भगवान धन्वंतरि

सोम घट औषधि सुदर्शन शंख निज कर में धरें।
देह पीतांबर सुहाती रोग भय बाधा हरें।
सिन्धु मंथन से निसृत आरोग्य के अधिपति स्वयं।
विष्णु के अवतार धन्वंतरि सदा मंगल करें।।
***
अंकित शर्मा ‘इषुप्रिय’

Loading...