Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Sep 2025 · 1 min read

नील गगन के तले

नील गगन मेघा के नीचे
निखरा जीवन फूले फले
सुख दुःख से भरा निराला
बस्ती है मस्ती में मतवाला
लाल अम्बर तारों की पुतली
सांझ उषा की आँख मिचौली
सूर्य अस्त में पहाड़ों की मस्ती
सूनी डगर सूनी राह नगरिया
चेतना संवेदना भरी सफ़र पे
दर्द वेदना तनाह मुस्काराना
ममता स्नेह की शहर वादियाँ
सुन्दर सलौना स्वच्छ हवायें
परदेशी आ घूमता फिरता
श्रम भाग से अर्थ भरता है
सौम्य स्वर अद्भूत मनोहर
विप्लव सृष्टि वृष्टि सुहानी
जीवन सुखमय नव चेतन
खोना ना आलोक उदय में
निस्तब्ध गगन समीर शान्त
व्यथा कथा निलय की वाणी
तट अधीर उन्मुक्त गगन में
नीला अंजन अनन्त शून्य
विकल चंचल भव भंजन
चिर विषाद विच्छुब्द मन
उषा निशा की ज्योति रेखा
सुरभित छाया नीले नभ में
निराश नयन आँसू सूखा है
आशा की उजयाली सपने
बिखरी सुख लहरी संध्या में
नील गंगन कुसुमों की बगिया
फलता फूलता माया की काया।
***********
टो .पी . तरुण

Loading...