सुनहरा स्वप्न है हिंदी
“सुनहरा स्वप्न है हिंदी”
जगत यह मानता है कि, हिंद का धर्म ध्वज हिंदी|
जगत यह जानता है कि, सुनहरा स्वप्न है हिंदी|
हमारी राष्ट्रभाषा है, समझ ले भावना सब की|
जो जीवन यात्रा समझे, समझ ले कामना सब की|
छात्र की साधना है यह, सुनहरा स्वर्ण है हिंदी|
जगत यह जानता है कि, सुनहरा स्वप्न है हिंदी|
सिखाता नाद है पावन,परम आनन्द की भाषा|
खोजते चाँद पर अब हम, सभी सानंद परिभाषा| विश्व कल्याण की बिंदी, शांति निर्माण है हिंदी|
राष्ट्र प्रमाण है हिंदी, सुनहरा स्वप्न है हिंदी|
सही अर्थों में आजादी को समझें हिंदी भाषा में|
समझ लें राष्ट्रभाषा ही, राष्ट्र सम्मान, भाषा है|
निकालें हल विवादों का, सभी का स्वर रहे हिंदी| युवा का स्वप्न है हिंदी, सुनहरा स्वप्न है हिंदी| जगत यह मानता है कि, हिंद का धर्म ध्वज हिंदी|
युवा का स्वप्न है हिंदी,
सुनहरा स्वप्न है हिंदी|
डॉक्टर प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, प्रेम