मेरे किरदार
मैं बेसिक का टीचर हूं, बच्चों को पढ़ाता हूं।
कई किरदार हैं मेरे, बेखूबी से निभाता हूं।।
सुबह में जागता पहले,
आत्ममंथन करता हूं,
आज क्या-क्या मुझे करना,
यही मैं चिंतन करता हूं,
दूध लाए नहीं अब तक,
डांट पत्नी की खाता हूं,
मैं बेसिक का टीचर हूं, बच्चों को पढ़ाता हूं।
कई किरदार हैं मेरे, बेखूबी से निभाता हूं ।।
समय का है बड़ा बंधन,
समय से स्कूल जाता हूं,
निपुण हो सब मेरे बच्चे,
मैं मेहनत से पढ़ता हूं,
मेरे स्टाफ में हैं सभी महिला,
इसलिए स्कूल की जिम्मेदारी,
सब मैं ही उठता हूं,
मैं बेसिक का टीचर हूं, बच्चों को पढ़ाता हूं ।
कई किरदार है मेरे,बेखूबी से निभाता हूं ।।
वापस स्कूल से आते,
मैं ताले भी लगाता हूं,
मजे तो आ रहे तेरे,
सभी यह कहते हैं मुझको,
घर आने से ही पहले,
सब्जियां लादकर लाना,
घर के सब कहते हैं मुझको,
बहू का हो गया चमचा,
कहे कोई उन्हें जाकर,
उन्हें क्या भूल जाता हूं,
मैं बेसिक का टीचर हूं, बच्चों को पढ़ाता हूं।
कई किरदार है मेरे, बेखूबी से निभाता हूं।।