Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Sep 2025 · 1 min read

ये भाई! क्या करते हो तुम

ये भाई !क्या करते हो तुम।
सच मतलब है डरते हो तुम।
जहां मिला जो सीधा सादा ,
उस से हरदम लड़ते हो तुम।
सोंच तुम्हारी आखिर क्या है।
क्यों लफड़े में पड़ते हो तुम।
राह तुम्हारी बिन मानवता,
खुद पे चाटा जड़ते हो तुम।
कहते, बड़े खानदानी हो,
क्या लिखते क्या पढ़ते हो तुम।
ख्वाब तुम्हारे उंचाई के,
फिर क्यों चहढ़ उतरते हो तुम।
अपनी कमियां दूसरों के सर,
आखिर क्यों कर मढ़ते हो तुम।
-‘प्यासा’

Loading...