शिव माला -149
शिव माला -149
सुलगाओ मत आग को, रहने दो अब चैन
भाषणबाजी बन्द करो, सुख के हो दिन- रैन
सुख के हो दिन-रैन, न्याय की रखना आशा
संयम रखना बोल, प्यार की बोलो भाषा
गैर मुल्क की होड़, यहाँ पर तुम मत लाओ
जले पड़ौसी देश, आग तुम मत सुलगाओ।।
अरविंद भारद्वाज