Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
24 Sep 2025 · 1 min read

मां चंद्रघंटा

मां चंद्रघंटा
अर्धचंद्र धारणी मैया, कृपा सब पर बरसाओ
तृप्त हो जाएं सभी मां, शीतलता बरसाओ
मां जग का कल्याण करो,सुख शांति धारा पर बरसाओ
लोक और परलोक सुधारो, मन में सबके बस जाओ
स्वर्ण कांति दीप्तिमान मां, सब के संकट दूर करो
लोक परलोक में सदगति, सब के दुख मां आन हरो
करके आओ सिंह सवारी, दोषों से मुझे उबारो
लाज रखो अपने पन की, दसों भुजाओं से तारो
जय माता दी 🙏 🙏 सुरेश कुमार चतुर्वेदी

Loading...