Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
23 Sep 2025 · 1 min read

- कुछ इस तरह तेरा ख्याल रखेंगे -

– कुछ इस तरह तेरा ख्याल रखेंगे –
तुझे अपनाएंगे और तेरे हो जाएंगे,
तुझे अपनी दुल्हन बनाकर तेरे माता – पिता के घर से ले जाएंगे,
तुझे अपने दिल में जगह दी है प्रिये,
तुम्हे अपने आंगन की तुलसी बनाएंगे,
जहा जाएंगे तुम्हे अपने साथ ले जाएंगे,
तुम्हे पूरी दुनिया घुमाएंगे,
तुम्हे कभी अपने पीहर की याद न आए,
कुछ ऐसा हम कर जाएंगे,
तेरे बिना हम रह नही सकते ,
तुम भी हमारे बिना रह न सको ऐसी आदत तुम्हारी बनाएंगे,
साथ में एक थाली में ही भोजन करेंगे एक दूसरे को अपने हाथ से निवाला खिलाएंगे,
अगर तुम जो गई अपने पीहर तो हम भी तुम्हारे साथ में आएंगे,
रहकर तुम्हारे साथ तुम्हारे पीहर में कुछ दिनों के लिए तुम्हारे घर के घर जमाई बन जाएंगे,
कुछ इस कदर तुम्हारा ख्याल रखेंगे हम ,
कुछ इस कदर तुम्हे प्यार जताएंगे,
✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान

Loading...