रियल मनी वाले गेम्स - आलेख
भारत रियल मनी वाले गेम्स, चाहे वे भारतीय हों या विदेशी उन्हें गैरकानूनी घोषित किया गया है,जिनमें भारतीय लोग पैसे लगाकर खेलते हैं।
पुरस्कार या पैसे से जुड़े गेम्स पर पूर्ण प्रतिबंध है। गेम्स के प्रचार प्रसार व विज्ञापन पर प्रतिबंध है। सख्ती केवल सेवा देने,प्रचार करने व आर्थिक मदद देने वालों पर लागू होगी। बच्चों और युवाओं को लगने वाली लत,मनी लॉन्ड्रिंग व धोखेबाज वेबसाइटों से बचाना इसका मुख्य उद्देश्य है।
भारत की युवा पीढ़ी को इन गेम्स के द्वारा सट्टेबाजी की लत लग गई है,जिससे पैसे व समय का अपव्यय हो रहा है। रुपए का नुकसान होने पर युवा अपराध की ओर प्रवृत्त होते हैं और इसी क्रम में कभी-कभी आत्महत्या की स्थिति भी देखी गई है। जो समय पढ़ाई या रचनात्मक कार्य में लगना चाहिए वह बर्बाद हो रहा था।
राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह कानून बन गया है। हाल ही में सरकार ने यह घोषणा की है कि पूरे देश में यह कानून 1 अक्टूबर 2025 से लागू होगा।देश के युवाओं और बच्चों के वर्तमान और भविष्य के लिए वह मील का पत्थर साबित होगा ।