Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
22 Sep 2025 · 1 min read

- समय की चाल -

– समय की चाल –
समय की चाल करती है कुछ ऐसा कमाल,
राजा को कब रंक बना दे ,
पहना दे रंक को राजा का ताज,
अमीर को कब गरीब बना दे,
कब कर दे गरीब को मालामाल,
दुनिया की रीत है भरत,
गहलोत धनवानों का है बोलबाल,
और लोगों की गिरगिट चाल,
एक समय जो साथ थे सुख में,
दुख आने पर जो कर दे दरकिनार,
उनकी कोई गलती नही भरत,
गहलोत यह तो है सिर्फ समय की चाल,
जो हर किसी के व्यक्तित्व की करा दे पहचान,
✍️ भरत गहलोत
जालोर राजस्थान

Loading...