सती पूजी जाती हैं,!!!!!!
तड़का न पूजी जाती जग में..
पूजी जातीं हैं माता सीता..
लक्ष्मी पूजी जातीं हैं संग विष्णु के.
न पूजी जाती है विष कन्या..
पूजी जातीं हैं पञ्च कन्याएं जग में
न पूजी जाती है वैश्या..
पूजा जाता है मान द्रौपदी का..
त्याग पूजा जाता उर्मिला का..
पूजा जाता है बलिदान कुंती का
मीरा पूजी जाती हैं, विष पीकर मोहन हो जाती हैं
महिषासुर का मर्दन करने वाली, पूजी जाती हैं माँ जगदम्बा..
मंथरा न पूजी जाती जग में, पूजी जाती हैं माता कौशल्या,
पूतना पूजी जाती न जरा पूजी जाती
न हिडिंबा पूजी जाती जग में…
सती पूजी जाती है जग में
जो स्वरूप है अम्बा का..