Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
21 Sep 2025 · 1 min read

अभी जिंदा हूँ मैं |

अभी जिंदा हूँ मैं |

रक्त से श्रीजीत संसार
भावनाओं से आहत परिवार ,
झूठ से मर्यादित व्यवहार
सुकून को तलाशता अंधकार |

लहू से लथपथ जीवन
नग्नता दिखलाता दर्पण
उपेक्षा से आहत मन
निजता से कुंठित तन |

बिक चुकी है सांसें
तन्हाइयों के घरे में
सिसक रहा हूँ मैं
अभी जिंदा हूँ मैं |

धड़कते दिल में खौफ
शांति की तलाश में मौत
थक चुका हूँ मैं
अभी जिंदा हूं मैं |

-बाल कृष्ण मिश्रा
: 8700462852

E-mail: bk10mishra@gmail.com
पता: फ्लैट नंबर 253, ग्राउंड फ्लोर,
श्री कृष्णा अपार्टमेंट, जे-2, सेक्टर:16,
रोहिणी:110089
नई दिल्ली
🙏

Loading...