Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
20 Sep 2025 · 1 min read

#लघुव्यंग्य-

#लघुव्यंग्य-
■ आ गया रामराज्य…।।
【प्रणय प्रभात】
बारिश थमते ही जब गर्मी होती है फुल,
हमारे कस्बेनुमा शहर की बत्ती हो जाती है गुल।
हमें पड़ जाता है लालटेन जलाना,
याद आ जाता है रामराज्य का ज़माना।
दादा-दादी, नाना-नानी, पता नहीं किसने कही थी,
रामराज्य में भी चिमनी जलती थी बेटा!
क्योंकि तब भी बत्ती नहीं थी।।
मतलब जब भी पड़े लालटेन जलाना,
निराश ना हो कर केवल जश्न मनाना।
सिर के बाल हरगिज़ मत नोचना,
हर हाल में बस इतना सोचना।
बेशक़ उजालों पर अंधेरा छा गया।
कैसे भी आया हो रामराज्य तो आ गया।।
****”
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
(मध्यप्रदेश)

Loading...