Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
19 Sep 2025 · 1 min read

" तो जाने दो "

मुहब्बत ना ज़िद है ना शौक
ना हासिल करने का जुनून
ना पाने की ख्वाइश
ये तो वो है जो मिल जाए तो नसीव
ना मिले तो ,…………..तो जाने दो

” तो जाने दो ”

जब उसकी याद उम्मीद बन जाए
और उम्मीद सुकून छीन ले
तो जाने दो |

जब उसकी चाहत ख़्वाब बन जाए
और ख़्वाब नींद से जगाने लगे
तो जाने दो |

जब जिंदगी उदासी बन जाए
और उदासी बेबसी
तो जाने दो |

जब मौत आसान और
जिंदगी मुश्किल बन जाए
तो जाने दो |

जब सांसे चल रही हो
और तुम जिंदगी से जुदा हो
तो जाने दो |

जब इश्क आंसू बन जाए
और आंसू आंखो से ना निकल पाये
तो जाने दो |

-बाल कृष्ण मिश्रा
मोबाइल : 8700462852

E-mail: bk10mishra@gmail.com
पता: फ्लैट नंबर 253, ग्राउंड फ्लोर,
श्री कृष्णा अपार्टमेंट, जे-2, सेक्टर:16,
रोहिणी:110089
दिल्ली
🙏

Loading...