प्रेम निभाना सिखो
#दिनांक:-19/9/2025
#गीतिका
दिल किसी का दुखाया न करो
मुझे भी यूँ भुलाया न करो।।1।
अभाव गीत सुनाती अक्सर।
मुझे यूँ गुनगुनाया न करो।।2।
पहुँची होगी मन की बाते।
बातो को ठुकराया न करो।।3।
नजर उठाकर देख लो कभी
मेरा नाम मिटाया न करो।।4।
मुँह उठाए आती ढिठ स्मृति
बेवक्त यूँ बुलाया न करो।।5।
चाँद सितारो से मांग भरूँ।
सजन सपना दिखाया न करो।।6।
प्रेम किया तो निभाना सिखो।
प्रतिभा को बहलाया न करो।।7।
(स्वरचित, मौलिक और सर्वाधिकार सुरक्षित है)
प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई