Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
18 Sep 2025 · 2 min read

एक नये भविष्य की कल्पना हमें बार बार करते रहना है।- कख० शंकर गुहा नियोगी जी

शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की✍️ कलम से
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
एक नये भविष्य की कल्पना हमें बार-बार करते रहना है।
साथियों,,
लाल जोहार
मनुष्यों में और सभी जीवों में दो तत्व होते हैं। एक मरणशील तत्व और दूसरा जीवनशील तत्व। ये दोनों तत्व हमारे अंदर है।हम जिंदा हैं। फिर भी मरणशील तत्व हमारे उपर हावी है। मृत्यु के बाद शरीर जड़ हो जाता है, जीवन की शक्ति समाप्त हो जाती है, तब मरणशील तत्व हमारे ऊपर पूर्ण रूप से हावी हो जाते हैं। जीवनशील तत्व और मरणशील तत्वों के बीच यह संघर्ष जारी है। जिस समय जीवनशील तत्व ज्यादा ताकतवर होते हैं, हम आगे बढ़ते हैं. सपना आगे बढ़ता है। और जिस समय मरणशील तत्व हमारे ऊपर हावी हो जाता है, उस समय हमारे सपने की मृत्यु हो जाती है।
सपने को जिंदा रखने और आगे बढ़ने वाले रास्ते को बनाये रखने के लिए जरूरी है कि मरणशील तत्वों के ऊपर जीवनशील तत्व हावी रहें।
भ्रांतियों के ऊपर क्रांति हावी रहे, यह भी बहुत जरूरी है। अगर भ्रांति के ऊपर क्रांति हावी नहीं रह पायेगी, तो दिखने में हमारा शरीर जिंदा दिखेगा, परंतु हमारे सपने की मृत्यु हो जायेगीयी। फिर इस जीवन का कोई कीमत नहीं है।
हमारे जीवन का, हमारे समाज के जीवन का, हमारे देशवासियों के जीवन का कोई मतलब निकलना चाहिए। कोई बात बननी चाहिए और उस बात को बनाने के लिए एक नये भविष्य की कल्पना हमें बार-बार करते रहना है।
मैं अभी पूरे भारत की बात न करके छत्तीसगढ़ में ही अपने आपको सीमित रखना चाहता हूँ। मैंने पहले ही बताया है कि छत्तीसगढ़ के लोगों ने अंग्रेजों के जमाने में पहले कुर्बानी दी। कांग्रेस के जमाने में, फिर जनता पार्टी के जमाने में, फिर कांग्रेस के जमाने में और फिर भारतीय जनता पार्टी के जमाने में कुर्बानी का रास्ता जारी रखा। मेरे साथियो, आपसे मेरा निवेदन है कि जिस अंधकार के खिलाफ हमारे शहीदों ने कुर्बानी दी थी, उस कुर्बानी की बातों को याद करें – आज भी अंधेरा है, रोशनी नहीं आयी है। आपके कदम को मजबूती के साथ, कार्यक्रम के साथ में जोड़कर आपको आगे बढ़ना होगा, समय को चूकने मत देना।
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
लाल जोहार
राम चरण नेताम
छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
दल्ली राजहरा

Loading...