केन्द्रीय विद्यालय गांगरानी में डा. सुनील चौरसिया 'सावन' सम्मानित
केन्द्रीय विद्यालय गांगरानी में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन
केन्द्रीय विद्यालय गांगरानी कुशीनगर में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन हुआ। जिसमें विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर शिरकत की। प्राचार्य उमेश पांडेय ने सुनील चौरसिया, स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी को शत्-प्रतिशत् एवं गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम हेतु केन्द्रीय विद्यालय संगठन से प्राप्त उत्कृष्टता प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। जीव विज्ञान एवं भौतिक विज्ञान के गुणवत्तापूर्ण परीक्षा परिणाम हेतु क्रमशः व्यास कुमार एवं वीरेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। सम्मानित शिक्षकवृन्द ने शालिनी दीक्षित, सहायक आयुक्त एवं अजय कुमार मिश्रा, उपायुक्त वाराणसी संभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।
आरती, मोनिका, दिव्या तिवारी, मानसी, आभा कृष्णा, संजना राणा, साक्षी गोयल और अंजलि दुबे ने सामूहिक मधुर गीत प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। अनुषा समद, अंकुर पाण्डेय और अपर्णा यादव ने मंच संचालन किया। शिक्षक दिवस के इस अवसर पर सुनील चौरसिया सावन ने स्वरचित अंग्रेजी एवं हिन्दी कविताएं प्रस्तुत की। उन्होंने अपना द्वितीय काव्य संग्रह हाय री! कुमुदिनी सप्रेम भेंट कर प्राचार्य महोदय को सम्मानित किया जिन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को अपने कर्तव्यों का सत्यनिष्ठा से पालन करने हेतु मार्गदर्शन किया । विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने अपना अनुभव साझा कर विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिसे खूब सराहा गया। आर सी तिवारी, डॉ रंजना, मनव्वर हुसैन, आशीष त्रिपाठी, आकांक्षा द्विवेदी, विश्वजीत, आर्यन द्विवेदी, श्रंगित पाण्डेय, हिमांशु, अर्जुन यादव, संजय वर्मा, अजीत अग्रहरी, अभिषेक राय इत्यादि शिक्षकगण एवं प्रबल, सन्दीप, सत्यम, अंश, कीर्ति, गौरी , अक्षत, शिवम, अपर्णा इत्यादि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की गरिमामय उपस्थिति रही।