जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 🙏🚩💐
** कुण्डलिया **
~~~~~~~~~~
दिशा देश की बदल दी, किया खूब संघर्ष।
राम काज हित देखिए, जागा भारतवर्ष।
जागा भारतवर्ष, सफल नेतृत्व मिला है।
मोदी जी के साथ, केसरी कमल खिला है।
कहते वैद्य सुरेन्द्र, तमस की मिटी है निशा।
उगा सनातन सूर्य, प्रकाशित हुई हर दिशा।
~~~~~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य