आनन्द कानन में कवि सावन विद्या वाचस्पति मानद सम्मान से सम्मानित
काशी हिन्दी विद्यापीठ वाराणसी, उत्तर प्रदेश ने कुशीनगर के युवा कवि सुनील चौरसिया सावन को विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित किया है। आपने सावन साहित्य सेवा सदन की स्थापना की है जिसके अंतर्गत अपने गांव अमवा बाजार, अटल नगर, रामकोला, कुशीनगर उत्तर प्रदेश में निरंतर साहित्यिक गतिविधियां आयोजित करते हैं तथा सक्रिय साहित्यकारों को सम्मानित भी करते हैं। आप सावन साहित्य सेवा सदन नामक ब्लॉग पर कलमकारों की कृतियों को सेवा भाव से प्रकाशित करते हैं तथा अपने यूट्यूब चैनल के माध्यम से रचनाकारों की रचनाओं को प्रसारित करते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार डॉ. राम अवतार पांडेय की अध्यक्षता में संपन्न सम्मान समारोह में विद्या वाचस्पति मानद उपाधि से सम्मानित कवि सावन ने काशी को समर्पित कवि सावन ने काशी सेवा समिति, बनारस में अपनी कविताएं प्रस्तुत कर तालियां बटोरी। मंच संचालन कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक में किया। डॉ. राजीव शर्मा के मुख्य आतिथ्य में सम्मानित साहित्यकारों ने अपनी प्रतिनिधि रचनाएं प्रस्तुत कीं।
रजत एवं स्वर्ण पदक विजेता साहित्यकार सुनील चौरसिया सावन केंद्रीय विद्यालय गांगरानी कुशीनगर में स्नातकोत्तर शिक्षक हिन्दी हैं जो मूलतः अमवा बाजार, रामकोला, कुशीनगर के निवासी हैं। उत्कृष्ट शिक्षण के साथ-साथ लेखन एवं गायन में भी आप निरंतर सक्रिय रहते हैं। राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित कवि सुनील चौरसिया सावन के दो काव्य संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं। आप हिंदी, अंग्रेजी और भोजपुरी में कविता, कहानी, गीत, उपन्यास, निबंध, दैनन्दिनी, संस्मरण, आत्मकथा इत्यादि विधाओं में लिखते हैं। साहित्यकार सावन केन्द्रीय विद्यालय संगठन नयी दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश हिन्दी साहित्य संस्थान लखनऊ के साथ-साथ राजस्थान, असम, बांग्लादेश इत्यादि से नवाजे जा चुके हैं।
काशी सेवा समिति, वाराणसी में आयोजित इस सम्मान समारोह में कवि सिद्धनाथ शर्मा, ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, गंगा सहाय पांडेय, मधुसूदन पांडेय मधुर, अधिवक्ता पवन कुमार सिंह, डॉ. साम्भाजी राजाराम बालिस्कर, डॉ. चन्द्रभाल सुकुमार, राणा प्रताप सिंह, सुख मंगल सिंह, पूनम इत्यादि उपस्थित रहे।