Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
16 Sep 2025 · 2 min read

जनवादी केन्द्रीयता की पद्धति ही ट्रेड यूनियन की सही पद्धति है। का० शंकर गुहा नियोगी जी

शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की✍️ कलम से
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
जनवादी केंद्रीयता की पद्धति ही ट्रेड युनियन की सही पद्धति है
साथियों,,
लाल जोहार
मजदूर वर्ग की सही राजनैतिक पार्टी के अभाव में तथा सही ट्रेड यूनियन के नहीं रहने से आज नेता शब्द अपनी इज्जत आबरू खो बैठा है स्वार्थी, अनैतिक जीवन जीने वाले असामाजिक तत्वों के झुंड और गुंडा प्रकृति के निर्दयी व्यक्ति माइक के सामने खड़े होकर लम्बी-चौड़ी हांकने में माहिर होते हैं, दरोगा साहब से दोस्ती गाँठते हैं और पद-रूपी सिंहासन पर कब्जा रखने की शैली अख्तियार कर लेते हैं तथा देश व प्रांत की राजधानियों में नियमित सम्पर्क साधते हुए आम जनता को आश्वासन के भंवरजाल में घुमाते रहते हैं, तब ऐसे व्यक्ति ‘नेता’ कहलाते हैं। ऐसे नेताओं से जनता दिलोदिमाग से नफरत करती है।
एक और प्रकार के नेता होते हैं। ये मार्क्स और लेनिन की किताबों के नाम जानते हैं. और समय-समय पर उन नामों को उद्‌धृत करते हुए अपनी विद्वत्ता को जाहिर करते रहते हैं। ये लोग अर्जी-अपील लिखने में माहिर होते हैं। ये उत्पादन से विमुख रहते हैं। ये लोग घरेलू झगड़ों की व्याख्या भी अंतर्राष्ट्रीय और ऐतिहासिक महत्व की घटनाओं की रोशनी में करने की कोशिश करते हैं। तर्क में ये लोग रातें गुजार देते हैं, जो कुछ कहते हैं वह करते नहीं और जो करते हैं यह कहते नहीं। वें ज्यादा माला-माल नहीं होते, फिर भी रंगीन जिंदगी जीने के शौकीन होते हैं। मजदूर इन नेताओं का विश्वास नहीं करते,और ये नेता मजदूरों का विश्वास नहीं करते। ऐसे ही नेताओं से सुशोभित ट्रेड यूनियनों ने मजदूरों के जीवन को दूभर बना दिया है।
संगठन हो या आंदोलन, नेतृत्व का सवाल एक महत्वपूर्ण सवाल है। एक साधारण व्यक्ति के गलत विचारों या कार्यों से अधिक लोगों को नुकसान नहीं होता, परंतु नेतृत्व के गलत विचारों और कार्यों से लाखों-करोड़ों की जिंदगियों बुरी तरह प्रभावित होती हैं। इसीलिए नेतृत्व के बारे में सही जानकारी होना जरूरी है।
नेतृत्व को अपने वर्ग का सबसे अधिक वर्ग-चेतना से भरपूर अंश होना चाहिए। यह बात पूँजीपति वर्ग पर भी उतनी ही लागू होती है जितनी मजदूर वर्ग पर।
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
लाल जोहार
राम चरण नेताम
छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
दल्ली राजहरा

Loading...