हिंदी दोहे बिषय-हीरा
हीरा जिनका नाम है,रखे नाम की लाज।
तब #राना संसार में,सुनते जन आबाज।।
हीरा रखकर नाम जो,करते घटिया काम।
उनकी इज्जत खाक हो,दिखें अलग बदनाम।।
पन्ना नगर सुहावना,खुदती वहाँ खदान।
हीरा निकलें भाग्य सें,धन्य बनें इंसान।।
कहें कार्बन रूप है,हीरा का विज्ञान।
घातक भी तासीर है,यदि निगले इंसान।।
कद्र जौहरी ही करे,हीरा का शुभ मोल।
मूरख जन पत्थर कहें,अपने-अपने बोल।।
*** दिनांक -14.10.2025
✍️ #राजीव_नामदेव”#राना_लिधौरी”
संपादक “#आकांक्षा” पत्रिका
संपादक-‘#अनुश्रुति’त्रैमासिक बुंदेली ई पत्रिका
जिलाध्यक्ष म.प्र. #लेखक_संघ टीकमगढ़
अध्यक्ष #वनमाली सृजन केन्द्र टीकमगढ़
नई चर्च के पीछे, शिवनगर कालोनी,
टीकमगढ़ (मप्र)-472001
मोबाइल- 9893520965
Email – ranalidhori@gmail.com