मशहूर
जीती थी जब दिल की बाजी, तब कितने मशहूर हुए. दिल पर चोट लगी तो जाना, हम कितने मजबूर हुए.
कोई साथ नहीं देता है, उन मुश्किल हालातों में. लोग वफ़ाएं केवल करते, मीठी-मीठी बातों में.
दर्द मिलेगा प्रेमपथों में, इतनी बात बताई ना. तोड़ दिया दिल मेरा ऐसे, तुझको याद सताई ना.
साजन साथ नहीं देंगे जब, तेरा; लोग जमाने में. आ जाना तुम बनकर आंसू, मत खोना शर्माने में.
होंठों पर पहरा तड़पन का, दिल में दर्द पुराना है. साथी साथ न देता जग में, प्रेम किया तो जाना है.
खोकर तुझको आज ये जाना, सपने चकनाचूर हुए. लगता है ये घर बेगाना, जब से तुमसे दूर हुए.
आज किया अहसास गोपाला, जीवन का दस्तूर हुए. प्यार किया तो दिल ने माना, आँखों से अब सूर हुए.