Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
15 Sep 2025 · 1 min read

क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन की जरूरत है

शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की✍️ कलम से
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन की जरूरत है।
साथियों,,
लाल जोहार
“आज सारे देश में आंदोलन की बड़ी-बड़ी लहरें उठ रही है और व्यवस्था की बुनियाद पर चरम आघात कर रही हैं। क्या ये लहरें व्यवस्था को ध्वस्त कर पायेंगी? या यह व्यवस्या आंदोलन को कुचल डालेगी?”
इसका निर्णय अभी होने को है। हमारा कहना है कि अगर लहरों की बागडोर सृष्टि के देवता उत्पादक वर्ग के हाथ में रहेगी, तो वर्तमान व्यवस्था ध्वस्त होगी और नयी व्यवस्था की सृष्टि होगी। और अगर यह लहरों की बागडोर अनुत्पादक पूँजीपति वर्ग या निम्न पूँजीपति वर्ग के हाथ में रहेगी तो व्यवस्था बरकरार रहेगी। जनवाद ध्वस्त होगा, भूख की काली छाया देश में फैलती रहेगी एवं उत्पादक वर्ग कमजोर होता जायेगा।
उत्पादक वर्ग की स्थिति मजबूत करने के लिए ही क्रांतिकारी ट्रेड यूनियन की जरूरत है। उसी जरूरत की पूर्ति के लिए जगह-जगह वैज्ञानिक प्रयोग हो रहे हैं। हम भी छत्तीसगढ़ में कुछ प्रयोग कर रहे हैं।”ज
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
लाल जोहार
राम चरण नेताम
छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
दल्ली राजहरा

Loading...