Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Sep 2025 · 1 min read

हिन्दी दिवस

हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है,इसका करो विकास
हिन्दी में सब काम करो,ऐसा करो सब प्रयास

हिन्दी बोलोगे तो होगा देश का तभी विकास
दूसरी भाषा बोलोगे, होगा हिंदी का परिहास

अगर छोड़ते अपनी भाषा,ये हिंदी का अपमान है
लिखे और बोले अपनी भाषा,ये हिंदी की शान है

भारत माँ के भाल पर, जो सजी हुई बिंदी है
वही भारत माँ के बेटी है,वही हमारी हिंदी है

एक राष्ट हो एक भाषा हो एक इसकी पहचान हो
बहुत हुआ अब तय कर लो हिंदी मय हिंदुस्तान हो

हिन्दी माँ की बिन्दी है इसका करना सदा सम्मान।
हिन्दी हमारी राष्ट्र भाषा है इसका करो न अपमान।।

आर के रस्तोगी गुरुग्राम

Loading...