Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
14 Sep 2025 · 1 min read

भाषा वही बचेगी

भाषा वही बचेगी
जो मज़दूर बोलेंगे-
जिसमें आवाज़ लगाएंगे
सब्जी बेचते फेरी वाले-
किसानों के गीत की ही भाषा
बच पाएगी-
क्योंकि गरीबों की भाषा भी
उनकी तरह मेहनकश है-
बिना साहित्य के मिष्ठान के भी जीना
जानती है।
राज भाषाएं-
साहित्य कर सकती हैं
मातृभाषा नहीं बन सकती।।
#हिंदी_दिवस

Loading...