Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Sep 2025 · 1 min read

दोहा पंचक. . . . प्रेम

दोहा पंचक. . . . प्रेम

खुद से खुद की हो गई, आज अचानक रार ।
जीवन का संघर्ष से, क्यों होता शृंगार ।।

हृदय लोक में हो गए, चित्रित प्रेम प्रसंग ।
चेतन से मिटते नहीं, प्रथम प्रणय के रंग ।।

प्रेम वेग की वीचियाँ, मन करतीं बेचैन ।
शैय्या सूनी सी लगे, काटे कटे न रैन ।।

बादल पागल प्रेम का, भिगो गया हर अंग।
प्रेम पृष्ठ के चरम पर , अंकित अंतस रंग ।।

प्रेम समर्पण माँगता, प्रेम त्याग का नाम ।
विरह प्रेम का अन्ततः, क्यों होता अंजाम ।।

सुशील सरना / 13-9-25

Loading...