Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
13 Sep 2025 · 1 min read

हिन्दी

हिन्दी

दिल के एहसासों की भाषा
अपनेपन की परिभाषा लिए,
माँ सरस्वती का वरदान हुआ जिस,
मात्राओं से जिसका श्रृंगार अनुपम।
शब्दों के उद्गारों से झलके,
देश की सांस्कृतिक विरासत सदैव;
राष्ट्र की फुलवारी में पनपी,
माँ भारत के आँचल में पली-बढ़ी।
फिर भी, अपने जनमानस में रहकर
अपना ही अस्तित्व ढूँढ रही।
जिसने दी अपनी पहचान हमें,
उसको ही हम भूल रहे।
और समय के साथ जाने,
खुद को क्यों है बदल रहे?
मत भूलो—हिन्दी केवल भाषा नहीं,
राष्ट्रभाव की अभिव्यक्ति है।
बेशक भाषा होती है माध्यम
इक-दूजे से जुड़ने का,
लेकिन हिन्दी ही करवाती है
माँ की बोली का एहसास हमें।
अपार शब्दों की है सम्पदा,
जन्मदात्री भी है कितनों की।
सब बोलियों को समाहित कर ले,
सरलता की है शक्ति इसमें।
माना कि बहुभाषा का ज्ञान
दिलाता जीवन में मान-सम्मान;
पर मत भूलो, मातृभाषा से ही
फैलता समस्त जगत में
प्रत्येक देश का यशगान!

मुनीष भाटिया
5376, ऐरो सिटी
मोहाली
7027120349

Loading...