Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Sep 2025 · 1 min read

हिंदी

हिन्दुस्तानी लोग हम, हिंदी ही पहचान।
हिंदी है भाषा मेरी,दिलवाती सम्मान।
🌹
हिंदी भाषा है सरल,माने कुल संसार।
जननी है संस्कृत और, हिंदी है आधार।
🌹
राष्ट्रभाषा राजभाषा हिंदी है अभिमान।
सूर तुलसी रसखान भी करते हैं गुणगान।
🌹
हिंदी लिखो हिंदी बोलो हिंदी बहुत महान।
हर बच्चा अब बोले हिंदी इसका रखो मान।
🌹
एक सूत्र में देश को बांधे हिंदी बनी मिसाल।
बोली भाषाएं बहुत है भारत देश विशाल।
🌹
मिलकर सब रहते यहां यह हिंदी की देन।
मीठी मिश्री सी लगी सुनकर आता चैन।

हिंदी गौरव देश का मिलकर रखना ध्यान।
भाषाएं सब ठीक हैं,करना मत अपमान।

पढ़ सकते हिंदी में हम भाषा और विज्ञान।
अनूदित है ग्रंथ सब,सारी दुनिया का ज्ञान।
🌹
हर भाषा सम्मानित है बनो सगीर सुजान।
निज भाषा उन्नति करे,हिंदी मेरी जान।

Loading...