Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
11 Sep 2025 · 1 min read

मेरा बड़ा भाई है

एक बात अनोखी सी, आज समझ में आई है।
हर परिस्थिति में, महान तो मेरा बड़ा भाई है।।

भला बुरा सुनकर, ना शिकन माथे पर आई हैं।
सबकुछ दे भगवान उसे, महान जो मेरा बड़ा भाई है।।

चिंता का चिता बनाके, ख़ुशी से दुनिया सजाई है।
क्या दे अब भगवान मुझे, महान टू मेरा बड़ा भाई है।।

हर कष्ट सहकर, मेरे राह में फूल बिछाई है।
खुशियों भरा जीवन दे उसे, महान जो मेरा बड़ा भाई है।।

बड़प्पन का ज्ञान देकर, प्यारी सी डांट लगाई हैं।
मिले सभी को उसके जैसा, महान जो मेरा बड़ा भाई है।।

जन्मदिन की शुभकामनाएं, हमने ईश्वर से मांगी हैं।
मुस्कान सदा चेहरे पर हैं, महान जो मेरा बड़ा भाई है।।

Loading...