गिरिराज हिमालय
अटल, अभेद्य, अदम्य हिमालय,
अचल, आगम, आशीष हिमालय।
दुस्साहसी, दुर्गम, दुर्गेश हिमालय,
अजिंक्य, अलंकृत किरीट हिमालय।
शिवालिक, हिमाचल, हिमाद्रि श्रृंखला,
सुरम्य, सुजल, श्वेत हिम माला।
डमरू, त्रिशूल, कैलाश हिमालय,
पावन, प्रणव, शिवालय हिमालय।
नितांत, निर्मल, देवालय हिमालय,
अखंड, ओंकारा की नाद हिमालय।
अविरल नदियों की गोद हिमालय,
निःशब्द, निश्चय, निनाद हिमालय।
आलोकित, अतुल्य, अजेय हिमालय,
नमस्तुभ्यं, नमोस्तु, नमः हिमालय।