पालन बच्चों का करे, देती नेह दुलार।
पालन बच्चों का करे, देती नेह दुलार।
माँ से बढ़कर कुछ नहीं, यह सारा संसार॥
यह सारा संसार, सभी पर माँ की छाया।
देकर हमको जन्म, सुखद क्षण माँ ने लाया॥
पिला ‘सर्व प्रिय’ दूध, दिया है हमको जीवन।
सभी सुखों का त्याग, करे बच्चों का पालन॥
राजेश पाली “सर्वप्रिय”