पुस्तक समीक्षा
पुस्तक समीक्षा आलोचना का एक रूप है, जिसमें किसी पुस्तक का विश्लेषण विषयवस्तु, शैली और योग्यता के आधार पर किया जाता है। ऐसी समीक्षा पुस्तक की समग्र क्वालिटी पर पाठकों का ध्यान आकृष्ट करती है। यह लेखक और पाठकों के मध्य चर्चा और संवाद हेतु सेतु का भी काम करती है। समीक्षा के अनेक प्रकार हैं, लेकिन “कलम और किताब” शीर्षक से प्रकाशित यह मेरी प्रथम समीक्षा संग्रह एक परिचयात्मक समीक्षा है। इसके अंतिम पैराग्राफ में कुछ वाक्य सुझाव के रूप में लिखे गए हैं।
“कलम और किताब” समीक्षा संग्रह में कुल 21 पुस्तकों के समीक्षात्मक लेख शामिल है। इसे पढ़ कर पुस्तक के लेखक एवं पाठक दोनों ही पुस्तक लेखन में उत्कृष्टता हासिल कर सकते हैं। जिन साहित्यकारों की पुस्तकों की समीक्षा इसमें शामिल है, वे अगला संस्करण प्रकाशित होने पर आवश्यक सुधार करेंगे, ऐसी आशा है।
इन समीक्षाओं को लिखने का मेरा मूल उद्देश्य – आलोचना न होकर लेखकों को प्रतीकात्मक रूप में एक वाजिब सुझाव और मार्गदर्शन प्रदान करना है। पुस्तक के लेखक चाहें तो इस समीक्षा को अपनी पुस्तक में छपवाने के लिए स्वतंत्र हैं। ताकि पाठक वर्ग इस समीक्षा को पढ़कर पुस्तक के उस संस्करण का बेहतर मूल्यांकन कर सकें।
समग्र पुस्तकों के क्रम में “कलम और किताब” समीक्षा संग्रह मेरी 65वीं कृति है। यह उन तमाम पुस्तकों को सही परिपेक्ष्य में समझने में सहायक सिद्ध होगा, ऐसा मुझे विश्वास है।
डॉ. किशन टण्डन क्रान्ति
साहित्य वाचस्पति
नेल्सन मंडेला ग्लोबल ब्रिलियेंस अवार्ड प्राप्त
हरफनमौला साहित्य लेखक।