नेतृत्व के सवाल पर का० शहीद शंकर गुहा नियोगी जी के विचार
शहीद कामरेड शंकर गुहा नियोगी जी की✍️ कलम से
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
नेतृत्व के सवाल पर का० नियोगी जी के विचार
साथियों,,
लाल जोहार
किसान-मजदूर के सही नेतृत्व को निम्नलिखित आचरण विधि पर अमल करना चाहिए
1. नम्रता से बोलो।
2 सार्वजनिक पैसे को व्यक्तिगत हित में व्यय मत करो।
3. जनता से मामूली-सी भी वस्तु मत लो।
4. अगर जनता से कोई भी वस्तु ली है तो उसे सही ढंग से वापस करो।
5. किसी का नुकसान मत करो। अगर नुकसान हो गया हो तो उसका भुगतान करो।
6 महिलाओं के प्रति इज्जत से पेश आओ।
7 जनता के लिए जियो एवं जनता के लिए मरो।
8 किसी भी कुर्बानी से मत डरो।
9 एक साधारण मजदूर जैसा जीवन बिताओ।
10. जो कुछ भी करो, व्यापक जनता के हित के लिए करो।
किसान-मजदूर के नेतृत्व को सदैव हर प्रकार की बाधाओं का मुकाबला करने के लिए तैयार रहना चाहिए। कभी-कभी पुलिस का निर्मम अत्याचार, लम्बी जेल यातनाएँ, भयंकर गरीबी आदि भी झेलना पड़ता है, परंतु नेताओं को रास्ते से ये सब रोड़े हटाते हुए कदम-कदम आगे बढ़ना चाहिए।
आज देश के लिए सही नेतृत्व की जरूरत है जो भूख प्रष्टाचार, शोषण, गरीबी एवं तानाशाही के खिलाफ ससंघर्ष में सही नेतृत्व दे सके एवं एक सुंदर शोषणाविहीन भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक कार्यक्रम अपनाये।
🇧🇾🇧🇾🇧🇾🇧🇾
लाल जोहार
राम चरण नेताम
छत्तीसगढ़ माईंस श्रमिक संघ
छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा
दल्ली राजहरा