कुण्डलिया छंद
!! श्रीं!!
सुप्रभात!
जय श्री राधेकृष्ण !
शिक्षक दिवस की शुभकामनाएँ !
**********
कुण्डलिया
**********
वंदन गुरु का कीजिये, गुरु से मिलता ज्ञान।
शुद्ध बुद्धि करते सदा, गुरु ही ब्रह्म समान ।।
गुरु ही ब्रह्म समान, प्रथम गुरु माता होती,
बीज ज्ञान का प्रथम, पिता सँग माँ ही बोती ।।
सब शिक्षक अति पूज्य, करें उनका अभिनंदन।
जगद्गुरू श्रीकृष्ण, करें नित गुरु का वंदन ।।
***
महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा !
🌷🌷🌷