मैंने देखा है -४
मैंने देखा है
मेठ को मजदूर की दिहाड़ी काटते
सुपरवाइजर मेठ के हक छीनते
ओवरसियर सुपरवाइजर के पर्चे फाड़ते
अभियंता ओवरसियर के काम को धता बताते
विभागीय अधिकारी चंदे के नाम पर कटौती करते
और मंत्री कमीशन के वैधानिक तरीके निकालते
तदोपरांत उक्त सभी उनके जन्मदिन पर उपहार पहुँचाते