Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
4 Sep 2025 · 1 min read

कोई उनको पढ़ता था तो डरता था

ग़ज़ल

गुण्डों का फिर गला ज्ञान से भर आया
गुण्डों ने फिर ज्ञान का मतलब समझाया

कथा-कहानी भी जैसे विज्ञापन थीं
कई साल तक उन्होंने सबको भरमाया

कोई उनको पढ़ता था तो डरता था
कैसे कहे कि कुछ भी नहीं समझ आया

हमने छेड़ी बात कि हमको लगी कहीं
उनको ऐसी बातों से आराम आया

एक हाथ में क़लम एक में चाकू था
उनकी भाषा समझ गया मैं, थर्राया

-संजय ग्रोवर

( तस्वीर: गूगल सर्च की मदद से )

Loading...