गणपति बप्पा मोरया का विसर्जन
गणपति बप्पा को मैंने रोते देखा,
ज़ब उन्हें गंदे जल मे फैकते देखा।
दस दिन तक तुमने सम्मान किया,
ग्यारवे दिन उनका अपमान किया।।
दस दिन तक उनकी पूजा करते,
नित्य नियम से उन्हें भोग लगाते।
हर तरह का तुम सुख चैन मांगते
ग्यारवे दिन जल मे विषर्जित करते।।
छोडो ये सब अपनी पाखंडी किर्या,
छोड़ो ये गणेश की विसर्जन किर्या।
अगर गणेश जी घर वास न करेंगे
फिर किस गणेश से तुमआस करोगे।।
आर के रस्तोगी गुरुग्राम