Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
2 Sep 2025 · 1 min read

सनातन पर्व

मुक्तक
~~~~
खूब मनाएं मिलजुल सारे, सत्य सनातन पर्व।
बिना किसी शंका संशय के ,करें हम सभी गर्व।
गणपति का उत्सव अति पावन, मना रहे सब लोग।
सभी नित्य करते आराधन, देव यक्ष गंधर्व।
~~~~
प्रथम किया करते सब पूजन, करते हैं गुणगान।
रिद्धि सिद्धि के स्वामी प्रिय हैं, लंबोदर भगवान।
लाभ और शुभ सुत हैं इनके, महिमा अपरम्पार।
इनकी कृपा दृष्टि कष्टों का, कर देती अवसान।
~~~~
-सुरेन्द्रपाल वैद्य

Loading...