#लघुकविता-
#लघुकविता-
■ वक्त पड़े, इतिहास रचो…!!
【प्रणय प्रभात】
अगर लगे पहला टट्टू है,
और दूसरा टटमट्टू है।
तीजा वाला झींगर लप्पू,
चौथा वाला पूरा चप्पू।।
हवा-हवाई गुब्बारे हैं,
मतलब सारे नाकारे हैं।
मजबूरी आले धर देना,
नोटा की झोली भर देना।।
मूक देश को चीख मिलेगी,
राजनीति को सीख मिलेगी।
कूड़ा-कर्कट नहीं बचेगा,
मतदाता इतिहास रचेगा।।
●संपादक/न्यूज़&व्यूज़●
श्योपुर (मध्यप्रदेश)
👍👍👍👍👍👍👍👍👍
#कथ्य…
कोई ज़रूरी नहीं एक अच्छे के अभाव में दो बुरों में से एक को चुनना। साहसिक है दलों व राजनीति को आईना दिखाना। याद रहे जागरूक मतदाता ही अपने मत के मोल से क्षेत्र को राष्ट्रीय पटल पर ला सकते हैं।
(जागो मतदाता अभियान के तहत आम जनहित में जारी)