___भाषाएं___
नमस्ते कि आप सभी जानते हैं कि इस दुनिया में विभिन्न प्रकार की भाषाएं हैं उदाहरण के तौर पर हिंदी अंग्रेजी संस्कृत भोजपुरी और मैथिली। यह सारी भाषाएं बहुत ज्यादा ही प्रमुख है। हिंदी भाषा यह विश्व में तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है जो हमारे पारम्परिक ज्ञान, प्राचीन सभ्यता और आधुनिक प्रगति के बीच एक सेतु भी है। फिर अंग्रेजी भाषा अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसका मुख्य कारण पूर्व ब्रिटिश साम्राज्य ( राष्ट्रमंडल द्वारा सफल) और संयुक्त राज्य अमेरिका का वैश्विक प्रभाव है। उसके बाद संस्कृत भाषा संस्कृत भारत की एक प्राचीन, शास्त्रीय और देवभाषा है, जो वेदों जैसे प्राचीन ग्रंथों की भाषा है और कई आधुनिक भारतीय भाषाओं की जननी है, जिसे अपनी वैज्ञानिकता, समृद्ध साहित्य और कम्प्यूटर अनुकूलता के कारण अत्यधिक महत्व दिया जाता है। अब चलिए बात करते हैं भोजपुरी कीभोजपुरी भारत के पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी बिहार और झारखंड के अलावा नेपाल, फिजी और मॉरीशस जैसे देशों में भी बोली जाने वाली एक पूर्वी हिंद-आर्य भाषा है, जिसकी उत्पत्ति मगधी प्राकृत से हुई है। आप सब से अंतिम मैथिली भाषामैथिली भारत के बिहार और झारखंड राज्यों और नेपाल के तराई क्षेत्र में बोली जाने वाली भाषा है। यह हिन्द आर्य परिवार की सदस्य तथा मागधी परिवार की भाषा है। इसका प्रमुख स्रोत संस्कृत भाषा है जिसके शब्द “तत्सम” वा “तद्भव” रूप में मैथिली में प्रयुक्त होते हैं। यह भाषा बोलने और सुनने में बहुत ही मोहक लगती है। दोस्तों जैसा कि आप सब ने अभी विभिन्न प्रकार की पांच भाषाओं के बारे में पढ़ा, मैं जानना चाहती हूं कि आप सभी को यह कहानी कैसी लगी आप इसकी गलतियां इसमें कुछ सुधार हो सके ऐसी जो भी बातें हैं आप सभी कमेंट क्षेत्र में लिखकर मुझे बता सकते हैं।
🙏🏻🌸धन्यवाद 🌸🙏🏻