Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
27 Aug 2025 · 1 min read

*गणेश जी : पॉंच दोहे*

गणेश जी : पॉंच दोहे
🪴🪴🪴🪴🪴🪴
1)
हे गणपति करिए कृपा, रखिए बुद्धि-विवेक।
करें सदा सबका भला, सबके प्रति हम नेक।।
2)
शिव की अद्भुत शक्ति है, मिला गजानन-रूप।
धन्य गजानन आपका, अद्भुत रूप अनूप।।
3)
लंबोदर ! प्रिय आपको, मोदक मीठा अन्न।
मूषक हरदम साथ में, चतुर बुद्धि संपन्न।।
4)
विघ्न हरण तुम देवता, कर दो बेड़ा पार।
प्रथम पूज्य संसार में, करुणा के आगार।।
5)
शुभ कार्यों के मूल हैं, मंगल कर्ता आप।
श्री गणेश शुभ जाप से, कटते सारे पाप।।
🍃🍃🍃🍃🍃
रचयिता: रवि प्रकाश बाजार सर्राफा (निकट मिस्टन गंज), रामपुर उत्तर प्रदेश
मोबाइल 9997615451

Loading...