कर जोड़कर विनती है मां
कर जोड़कर विनती है मां
कुछ चमत्कार कीजिए
हो दया दृष्टि मां शारदे
जीवन प्रकाशित कीजिए
अज्ञान तम से घिरा जीवन
ज्ञान हमको दीजिए
संसार सागर में हूं डूबा
पार इससे कीजिए
मूर्ति करुणा की हो माता
कृपा दृष्टि अब कीजिए
जिस तरह उद्धार हो
उपाय ऐसा कीजिए
विनती इस ‘उदास’ की
स्वीकार मां अब कीजिए
रमेश चंद्र ‘उदास’