नागेश्वर की हो कृपा, भजिए श्रद्धा युक्त।
नागेश्वर की हो कृपा, भजिए श्रद्धा युक्त।
मंत्र नमो शिवाय सदा, करता है भयमुक्त।।
दानेश्वर के शरण में, रहता नहीं अभाव।
संशय अपना त्यागकर, पकड़े शिव का पाँव।।
शरणागत जो हो गया, मिला उसे वरदान।
अमरेश्वर के नाम से, अचरज सब हैरान।।
भक्ति भाव से कर रहें, शिवा-शंभु का ध्यान।
“पाठक” चिंता मुक्त हो, पाया सहज निदान।।
:- राम किशोर पाठक (शिक्षक/कवि)