Sahityapedia
Sign in
Home
Your Posts
QuoteWriter
Account
28 Jul 2025 · 1 min read

शिव भजन

🙏
!! श्रीं !!
श्रावण मास के तीसरे सोमवार को भोले बाबा के भक्तों को सादर समर्पित भजन …!
————-
शिव महिमा
————-
कैलाशी अविनाशी है जो , डम-डम डमरू जिसका बोले ।
गंग विराजे जिसकी लट में , उसका नाम है शंकर भोले ।।
बाबा भोले शंकर भोले !

हाथों में त्रिशूल है जिसके , चरणों में संसार समाया ,
सबसे भोला देव है जग में , सबका बेड़ा पार लगाया ,
प्रलय करा दे जिसका तांडव, नेत्र तीसरा अपना खोले ।
गंग विराजे जिसकी लट में , उसका नाम है शंकर भोले ।।
बाबा भोले शंकर भोले ! (1)

माथे मुकुट मयंक विराजे , पहने नागों की गलमाला ,
नेत्र तीसरा मस्तक धारे , हँस के पी ले विष का प्याला ,
हिमखण्डों में गौरी के संग , जिसके साथ में नंदी बोले ।
गंग विराजे जिसकी लट में , उसका नाम है शंकर भोले ।।
बाबा भोले शंकर भोले ! (2)

गोद गणेश भरे किलकारी , कार्तिकेय बाँहों में खेले ,
भूतनाथ भूतेश्वर तुझ बिन , लगते ब्रह्मा विष्णु अकेले ,
‘ज्योति’ करे कर जोड़ वंदना , बाबा तेरी जय-जय बोले ।
गंग विराजे जिसकी लट में , उसका नाम है शंकर भोले ।।
बाबा भोले शंकर भोले ! (3)


महेश जैन ‘ज्योति’,
मथुरा ।
*****
मथुरा ।
🪴🦚🪴

Loading...